फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: ध्यानचंद को भारत रत्न देने से देश में हॉकी के स्तर में आएगा सुधार 

Mon, 02 Oct 2017 09:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में एक बार फिर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मुहिम तेज होती जा रही है। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की सिफारिश की है। प्रति‌‌ष्ठित हिंदी दैनिक अमर उजाला के वेब संस्करण ने भी इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पढे़ं- अमर उजाला पोल: सचिन तेंदुलकर से पहले ध्यानचंद को मिलना चाहिए था भारत रत्न
अमर उजाला वेब ध्यानचंद पर लगातार खबरें भी प्रकाशित कर रहा है। ध्यानचंद से पहले सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिलने पर उसने एक पोल भी चलाया था। जिसमें करीब 25 हजार लोगों ने कहा था कि ध्यानचंद को सचिन तेंदुलकर से पहले भारत रत्न मिलना चाहिए था। अब आगे के पोल में अमर उजाला ने सवाल किया कि क्या ध्यानचंद को भारत रत्न मिलने से देश में हॉकी फिर से लोकप्रिय हो सकती है। 

ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'ध्यानचंद को भारत रत्न देकर क्या देश में हॉकी के स्‍तर को सुधारा जा सकता है?'

पोल के जवाब में हमें कुल 17,499 वोट मिले। इनमें 79.52 फीसदी (13,915 वोट) पाठकों ने माना कि ध्यानचंद को भारत रत्न मिलने से देश में हॉकी फिर से लोकप्रिय हो सकती है, जबकि 16.2 फीसदी (2,834 वोट) पाठकों ने माना कि ध्यानचंद को भारत रत्न देने के बावजूद भी देश में हॉकी के स्तर में सुधार नहीं आएगा। वहीं 4.29 फीसदी (750 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें