फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Climate Change: जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन के लिए नवंबर में भारत आएगा अमेरिकी हिंदी छात्रों का दल

Mon, 30 May 2022 01:14 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

हिंदी की सेवा के लिए भारत के राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत न्यूयार्क विश्वविद्यालय की प्रो. गैब्रिएला निक इलेवा के मार्गदर्शन में दल देश का दौरा करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन के खतरों का अध्ययन करने के लिए अमेरिका से हिंदी के छात्रों का एक दल नवंबर में भारत आएगा। यह मुंबई, राजस्थान और उत्तराखंड की तराई में एक महीने प्रवास करेगा और इनके अध्ययन के आधार पर अमेरिका में हिंदी शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। दल भारत की संस्कृति से भी रूबरू होगा। 

विज्ञापन


हिंदी की सेवा के लिए भारत के राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत न्यूयार्क विश्वविद्यालय की प्रो. गैब्रिएला निक इलेवा के मार्गदर्शन में दल देश का दौरा करेगा। अमेरिका में बीते 15 साल से हिंदी के लिए काम कर रहे अशोक ओझा 12 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

मुंबई प्रवास पर आए अशोक ओझा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन के लिए आने वाले प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। दल 12 नवंबर को न्यूयार्क से मुंबई पहुंचेगा। दल राजस्थान के अलवर में जल विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र सिंह के कामकाज का अध्ययन करेगा। इसके बाद यह दल देहरादून पहुंचेगा और फिर हिमालय की तराई में अध्ययन करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें