फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीसीए ने कहा: दो दिन से लंदन में फंसे हैं 200 यात्री, इन्हें लाने के लिए अमेरिकन एयरलाइंस भरेगी उड़ान 

Tue, 31 May 2022 10:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि लंदन-दिल्ली की एक गैर-अनुसूचित उड़ान बुधवार से पहले संचालित होनी थी, लेकिन चालक दल की ड्यूटी की समय सीमा के कारण इसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
अमेरिकन एयरलाइंस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस दो दिन से ब्रिटेन की राजधानी में फंसे यात्रियों को लाने के लिए लंदन-दिल्ली उड़ान का संचालन करेगी। विमानन उद्योग के सूत्रों ने कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान (AA292) को रविवार को लंदन के लिए डायवर्ट करना पड़ा क्योंकि यात्रियों में से एक को चिकित्सा आपात स्थिति का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि AA295 फ्लाइट के लगभग 200 यात्री पिछले दो दिनों से ब्रिटेन की राजधानी में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


डीजीसीए के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि लंदन-दिल्ली की एक गैर-अनुसूचित उड़ान बुधवार से पहले संचालित होनी थी, लेकिन चालक दल की ड्यूटी की समय सीमा के कारण इसे रद्द कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन ने उड़ान संख्या में बदलाव की अनुमति मांगी क्योंकि यह एक अनिर्धारित उड़ान थी और डीजीसीए ने तुरंत एक नया नंबर दिया। अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन ने डीजीसीए को सूचित किया है कि लंदन-दिल्ली की अनिर्धारित उड़ान, जिसे AA295 नंबर दिया गया है, बुधवार को संचालित होगी। अधिकारी के अनुसार, उड़ान की संख्या में AA292 से AA295 में बदलाव अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के अनुरूप है।

अमेरिकन एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि रविवार को अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 292 न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही थी, जिसे मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन हीथ्रो की ओर मोड़ दिया गया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि चालक दल के आराम की आवश्यकताओं के कारण उड़ान जारी रखने में असमर्थ थी और अभी डीईएल (दिल्ली) के लिए जरूरी विभिन्न सरकारी अधिकारियों से स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रही है। इस असुविधा के लिए हम अपने ग्राहकों से क्षमा चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें