फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच-1बी वीजा में कोई बड़ा बदलाव नहीं और एच-4 वीजा में कुछ नया नहीं: अमेरिका

Thu, 07 Jun 2018 06:31 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
H-1B Visa
विज्ञापन
एच-1बी वीजा नीति में ‘कोई बड़ा बदलाव नहीं’ किया गया हैं और एच-4 वीजा नीति में ‘कुछ नया’ नहीं है। अमेरिकी प्रशासन द्वारा आव्रजन प्रणाली (वीजा पॉलिसी) में व्यापक बदलाव करने की योजना बनाने के बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही। दिल्ली में अमेरिकी मिशन की उप प्रमुख (डीसीएम) मैरीके एल कार्लसन ने कहा कि कर्मचारी वीजा और कार्य करने की अनुमति देना देश का एक अहम निर्णय है। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित तौर पर भारतीयों को कर्मचारी वीजा और कार्य करने की अनुमति देना एक बड़ा निर्णय है।
विज्ञापन


अमेरिकी मिशन में बुधवार को ‘स्टूडेंट वीजा डे’ मनाया गया। इस सामारोह में भारत और अमेरिका के बीच उच्च शिक्षा संबंधों का जश्न मनाया जाता है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन का ओबामा काल के नियमों को खत्म करने का कदम 70 हजार से अधिक एच-4 वीजा धारकों को प्रभावित कर सकता है, जिनके पास कार्य करने की अनुमति है। एच-4 वीजा, एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी (पति या पत्नी) को जारी किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें