फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप के खिलाफ केस संभाल रहे वकीलों पर फिर गिरी गाज, अमेरिका में न्याय विभाग ने फिर की छंटनी

Sun, 13 Jul 2025 08:20 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के न्याय विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर केस लड़ने वाली जैक स्मिथ की टीम के कई वकीलों और स्टाफ को हटा दिया है। इनमें गुप्त दस्तावेज और चुनाव हस्तक्षेप केस से जुड़े लोग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप की चुनावी जीत के बाद ये केस पहले ही वापस ले लिए गए थे। अब न्याय विभाग में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे मामलों से जुड़े कई वकीलों और सहयोगी कर्मचारियों को अमेरिकी न्याय विभाग ने हटा दिया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम से जुड़े उन लोगों पर हुई है जो ट्रंप के खिलाफ दो बड़े मामलों में काम कर रहे थे। एक गोपनीय दस्तावेज रखने और दूसरा चुनाव नतीजों को पलटने की साजिश पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दो ऐसे लोगों के हवाले से दावा किया गया है जो इस निर्णय से सीधे तौर पर जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने नाम उजागर नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को हटाया गया है, उनमें कुछ वकील, जांच में सहयोग करने वाले न्याय विभाग के अन्य कर्मचारी और गैर-कानूनी स्टाफ शामिल हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने लोगों को हटाया गया है।

पहले भी हो चुकी है छंटनी
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप से जुड़े मामलों में काम कर रहे लोगों को हटाया गया है। जनवरी 2025 में न्याय विभाग ने बताया था कि उसने ट्रंप पर मुकदमा चलाने वाले दर्जनों वकीलों को बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा जून में भी तीन वकीलों को हटाया गया था जो 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए दंगे से जुड़े मामलों की जांच में शामिल थे।
विज्ञापन


जैक स्मिथ की टीम ने लगाए थे गंभीर आरोप
साल 2023 में विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम ने ट्रंप पर दो अहम मामलों में आरोप लगाए थे। पहला मामला फ्लोरिडा स्थित उनके मार-ए-लागो घर में गोपनीय दस्तावेजों को रखने से जुड़ा था और दूसरा, 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को बदलवाने की साजिश से जुड़ा था। हालांकि, इनमें से किसी भी मामले की सुनवाई ट्रायल तक नहीं पहुंच पाई।

ये भी पढ़ें- बीएलएफ के पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों और ठिकानों पर दो दिन में 84 हमले, दो दिवसीय ऑपरेशन बाम समाप्त

सुप्रीम कोर्ट और ट्रंप-नियुक्त जज के फैसले बने वजह
ट्रंप को मिली कानूनी राहत के पीछे दो अहम फैसले रहे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2024 में फैसला सुनाया कि कोई भी पूर्व राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के दौरान किए गए आधिकारिक कार्यों के लिए अभियोजन से सुरक्षित है। इसके अलावा, फ्लोरिडा की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि विशेष वकील जैक स्मिथ की नियुक्ति ही अवैध थी, जिसके चलते गोपनीय दस्तावेजों वाला मामला भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में पले-बढ़े इमरान के बेटों की वतन वापसी की अटकलें तेज, पाकिस्तान में पांव जमाना आसान नहीं

चुनाव जीतने के बाद केस हटाने का फैसला
साल 2024 में ट्रंप की चुनावी जीत के बाद जैक स्मिथ ने दोनों मामले वापस ले लिए। उन्होंने यह निर्णय न्याय विभाग की उस कानूनी राय के आधार पर लिया जिसमें कहा गया है कि किसी भी मौजूदा राष्ट्रपति पर संघीय मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें