कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद अमेरिका ने भारत-पाक तनाव पर चिंता जताई। मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है और दोनों देशों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा अमेरिका पर गंदा काम करने और पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के अस्तित्व से इनकार करने के बयान पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ कई स्तरों पर संपर्क में हैं। यह सिर्फ विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य स्तरों पर भी बातचीत जारी है।
टैमी ब्रूस ने आगे कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ विदेश मंत्री स्तर पर ही नहीं, बल्कि कई स्तरों पर दोनों देशों के संपर्क में हैं। हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे मिलकर जिम्मेदारी से समाधान निकालें। पूरी दुनिया इस स्थिति पर नजर रख रही है।
ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: 'भारत अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा'; पाकिस्तान को हर पल सता रहा डर
अमेरिकी विदेश मंत्री का आग्रह