फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी सइद को लेकर अमेरिका-भारत की चिंता एक समान : अमेरिकी अधिकारी

Fri, 07 Sep 2018 03:21 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन/नई दिल्ली
विज्ञापन
हाफिज सईद
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका भी भारत की तरह ही इस बात को लेकर चिंतित है कि पाकिस्तान मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को खुलेआम घूमने दे रहा है।
विज्ञापन


पोम्पियो के साथ यात्रा कर रहे अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, आतंकवाद का विरोध यकीनन भारत के साथ साझा हितों का एक अहम मुद्दा है। मुंबई हमले के 10 साल पूरे होने वाले हैं। हम भी भारत की तरह ही इस बात पर चिंतित हैं कि पाकिस्तान मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को खुलेआम घूमने दे रहा है। 

इसके बावजूद कि आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका को देखते हुए उस पर अमेरिका ने ईनाम रखा है। अमेरिकी अधिकारी का यह बयान उस वक्त आया है जब एक दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात कर आतंकवादियों के खिलाफ लगातार और निर्णायक कदम उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें