फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 भारतीय छात्रों को US ने भेजा वापस: वीजा में गड़बड़ी का आरोप; छात्र बोले- मोबाइल-लैपटॉप और चैट भी चेक किए

Sun, 20 Aug 2023 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रिपोर्ट के अनुसार, आव्रजन अधिकारियों ने छात्रों को विरोध करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। जिन छात्रों को वापस भेजा गया, उनमें से ज्यादातर पढ़ाई के लिए मिसूरी और साउथ डकोटा की यूनिवर्सिटी में जाने वाले थे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक ही दिन में 21 भारतीय छात्रों को वापस भेजा है। कोई कारण बताए बगैर वापस भेजे गए छात्रों ने बताया कि अधिकारियों ने उनके मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट भी चेक किए थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह वीजा और दस्तावेज में गड़बड़ी बताई गई है।

ये छात्र आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इन छात्रों ने दावा किया है कि उनके सभी दस्तावेज पूरे थे और ये कॉलेज में दाखिला मिलने के बाद अमेरिका जा रहे थे। ये घटना 12 से 16 अगस्त के बीच की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अटलांटा, शिकागो व सान फ्रांसिस्को के एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने छात्रों के दस्तावेज की जांच की। उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में भी लिया गया और फिर वापस जाने के लिए कह दिया। हालांकि वापसी की कोई वजह नहीं बताई गई। एजेंसी

छात्रों को मिली कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, आव्रजन अधिकारियों ने छात्रों को विरोध करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। जिन छात्रों को वापस भेजा गया, उनमें से ज्यादातर पढ़ाई के लिए मिसूरी और साउथ डकोटा की यूनिवर्सिटी में जाने वाले थे।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें