फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM पलानीस्वामी के काफिले के लिए एंबुलेंस को रोका, दांव पर लगाई मरीज की जान

Mon, 07 Aug 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के काफिले को सड़क से गुजारने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एंबुलेंस को रोकने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस को सिर्फ इसलिए रोककर रखा गया, क्योंकि वहां से सीएम का काफिला गुजर रहा था। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल द्वारा एंबुलेंस को रुकवाते हुए देखा जा सकता है। 

इससे पहले जून मे बंगलूरू के एक कांस्टेबल ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बंगलूरू के ट्रिनिटी सर्किल में कांस्टेबल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का काफिला रोक दिया था। दरअसल, एक कार्यक्रम के लिए बंगलूरू पहुंचे राष्ट्रपति का काफिला यहां से गुजरने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी मूवमेंट के चलते सभी तरफ के ट्रैफिक को रोकने का आदेश था। लेकिन इस दौरान वहां तैनात एसआई निजलिंगप्पा ने देखा कि एक एंबुलेंस गाड़ियों के बीच फंस गई है। बस क्या था, उन्होंने आगे आकर दूसरी तरफ से आ रहे प्रेसिडेंट के काफिले को रोक दिया और मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को रास्ता दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें