फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी अंग्रेजी में करेंगे बात, अंबेडकर विश्वविद्यालय देगा प्रशिक्षण

Sat, 23 Nov 2019 05:48 AM IST
गौरव पाण्डेय सीमा शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी बिना हिचके इंग्लिश में बात करेंगे। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को इंग्लिश की ग्रूमिंग होगी। अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली का इंग्लिश सेंटर उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली व मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को इंग्लिश भाषा का डर दूर भगाने, इंग्लिश में बात करने, पढ़ाने और अकेडमिक एरिया में इंग्लिश का प्रयोग करने की ट्रेनिंग देगा। इन राज्यों में दिसंबर में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। खास बात है कि विश्वविद्यालय के इस इंग्लिश सेंटर में अमेरिकन एंबेसी भी सहयोग कर रहा है। 

विज्ञापन


द सेंटर फॉर इंग्लिश लैंग्वेज एजुकेशन (सीईएलई) के प्रोफेसर अमोल पडवाड के मुताबिक, आज स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा या फिर नौकरी हर जहां इंग्लिश की जरूरत है। सरकारी स्कूलों के छात्र इंग्लिश के चलते अक्सर पिछड़ जाते हैं। सरकारी स्कूलों में उन्हें शिक्षक भी हिंदी मीडियम में ही पढ़ाते हैं। क्योंकि उनका खुद इंग्लिश में हाथ तंग होता है। इसीलिए छात्रों से पहले इन शिक्षकों की इंग्लिश में ग्रूमिंग जरूरी है। सेंटर ने बाकायदा  पाठ्यक्रम भी डिजाइन किया है। इसमें बेसिक इंग्लिश, रिसर्च पेपर, रीडिंग,अकेडमिक इंग्लिश शामिल है। 

गौतमबुद्ध नगर जिले के स्कूलों में अगले महीने से ट्रेनिंग

प्रो. पडवाड के मुताबिक, यूपी में गौतमबुद्ध नगर जिले के स्कूलों में अगले महीने से ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होगा। सेंटर के विशेषज्ञ शिक्षकों को पढ़ाने के हर पहलु से रूबरू करवाएंगे। शिक्षकों के साथ-साथ छात्र भी गूमिंग पार्ट का हिस्सा होंगे। 

दिल्ली में नौंवी कक्षा के छात्रों की इंग्लिश-विंग्लिश ग्रूमिंग

कर्मपुरा में दिल्ली सरकार के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्रों की इंग्लिश की दिक्कत दूर होगी। दिसंबर के पहले हफ्ते में 9वीं कक्षा के 90 छात्रों के ग्रुप की इंग्लिश-विग्लिंश ग्रूमिंग की जाएगी। यह बच्चे स्कूल समाप्ति के बाद इंग्लिश क्लासरूम आएंगे। यहां हफ्ते में तीन दिन दो-दो घंटे की क्लास लगेगी। सेंटर शिक्षकों के साथ विश्वविद्यालय के छात्रों की भाषा दिक्कत भी दूर कर रहा है। इसके अलावा इंग्लिश पर सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं। 

विज्ञापन

-प्रो. अनु सिंह लाथर, कुलपति, अंबेडकर विवि। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें