कांग्रेस ने मंगलवार को डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर खरगे ने कहा कि संविधान आज एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा है। हमें उनके द्वारा स्थापित प्रत्येक सिद्धांत की रक्षा के लिए खड़ा होना होगा। खरगे ने एक्स पर कहा बाबासाहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर, हम उस दूरदर्शी व्यक्ति को गहरी श्रद्धा से नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को उसकी नैतिक और संवैधानिक आत्मा दिया की।
On the birth anniversary of Babasaheb Dr B. R. Ambedkar, we bow with deep reverence to the visionary who gave India its moral and Constitutional soul.
Babasaheb was not just the architect of the Constitution of India, but a relentless warrior for Liberty, Equality, Fraternity… pic.twitter.com/CRimtlGSg9
यह भी पढ़ें- Video: सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे पीएम मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद; जानें क्यों मांगी माफी
संसद का विशेष सत्र
संसद 16, 17 और 18 अप्रैल को बजट सत्र के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 में संशोधनों और महिला विधायकों के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू करने के लिए प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगी।सरकार ने दो प्रमुख संशोधन करने की योजना बनाई है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के लिए आरक्षण को नई जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया है। जनगणना में देरी के कारण, अब 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर आगे बढ़ने की योजना है।