फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अंबानी परिवार ने एंटीलिया में किया भागवत का स्वागत, ‘स्वरस्वामिनी आशा’ का किया विमोचन

Sat, 29 Jun 2024 06:36 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उद्योगपति मुकेंश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे। जहां अंबानी परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। 15 दिन बाद मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है।

विज्ञापन
संघ प्रमुख ने ‘स्वरस्वामिनी आशा’ का विमोचन किया - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के 15 दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे। इस दौरान अंबानी परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनंत जहां भगवा कुर्ते में उनसे आशीर्वाद लेते नजर आए वहीं नीता अंबानी ने भी प्रणाम किया। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी की शादी से पहले तमाम वीआईपी के साथ फोटोशूट चल रहा है, इसी के तहत आज मोहन भागवत संघ के अन्य सहयोगियों के साथ एंटीलिया पहुंचे थे।  

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने ‘स्वरस्वामिनी आशा’ का किया विमोचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने दिग्गज गायिका आशा भोसले पर आधारित पुस्तक ‘स्वरस्वामिनी आशा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंगेशकर परिवार की गायकी भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी संदेश देती है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि गायकी का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि इसका समाज पर लाभकारी प्रभाव पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं मंगेशकर परिवार से मिलने से पहले से ही उसका सम्मान करता हूं। उनकी गायकी भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी संदेश देती है। 

इस अवसर पर आशा भोसले ने हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। उनके भाई संगीत निर्देशक हृदयनाथ मंगेशकर भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर याद किया कि किस प्रकार विभिन्न संगीत निर्देशकों का उनके गायन पर प्रभाव पड़ा। पिछले साल अपने 90वें जन्मदिन से पहले उन्होंने कहा था कि संगीत एक बहती नदी की तरह है, जो कभी खत्म नहीं होती।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा भोसले की बड़ी बहन और स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर का फरवरी 2022 में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें