फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजॉन इंडिया ने 60 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, छंटनी जारी

Tue, 03 Apr 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ई कॉमर्स कंपनी अमेजॉन इंडिया बड़ी मात्रा में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।  इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक वैश्विक पुनर्गठन प्रक्रिया की वजह से कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अमेजॉन ने 60 भारतीयों को नौकरी से निकाल दिया है। 

विज्ञापन


हालात यह हैं कि कुछ और भी लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। कुछ समय पहले ही अमेजॉन ने वैश्विक पुनर्गठन प्रक्रिया की वजह से अपने हेडक्वार्टर से 100 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। अमेजॉन ने कहा था कि इस छटनी का फर्क भारत पर भी पड़ेगा। 

अमेजॉन ने पिछले हफ्ते एचआर टीम से 60 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके अलावा अप्रेजल से पहले कई और अधिकारियों को रिजाइन करने के लिए कहा जा सकता है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि अमेजॉन ने 2017 में परफॉरमेंस इम्प्रूवमेंट प्लान के मुताबिक 25 फीसदी कर्मचारियों की भर्ती की थी। यह भी एक बड़ी वजह है जिसकी वजह से कंपनी छटनी कर रही है। हालांकि अमेजॉन के प्रवक्ता ने कहा कि भले ही कंपनी छंटनी कर रही हो लेकिन वह भारत में 4 हजार लोगों को नौकरी देगी।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें