अमर उजाला पोल के जरिए इस बार पूछे गए सवाल 'क्या पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा संघ मुख्यालय में दिए भाषण से राजनीतिक उथल-पुथल शुरू होगी?' पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूछे गए सवाल पर 63.15% पाठकों को यही लगता है कि प्रणब मुखर्जी द्वारा संघ मुख्यालय में दिए भाषण से राजनीतिक उथल-पुथल शुरू होगा वहीं 36.85% पाठकों ने प्रणब के भाषण से कोई फर्क न पड़ने की संभावना व्यक्त की है। इस सवाल पर कुल 2662 पाठकों ने भाग लिया जिससे लोगों की ये स्पष्ट राय सामने आई है। अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।