फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति पाकर स्टार बने रोहित, पृथ्वी शॉ, मनिका बत्रा, जानिए पूरी कहानी

Fri, 08 Jun 2018 07:40 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन

जाने माने खिलाडियों को नौकरी देकर उनके बेहतर भविष्य को सुनिश्चित कर देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने को प्रेरित करने के साथ प्रतिभासम्पन्न खिलाडियों को कम उम्र में छात्रवृत्ति देकर खालिस नगीने के रूप में निखारने के लिए इंडियन ऑयल निरंतर प्रयासरत है।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डायेक्टर (एचआर) रंजन कुमार महापात्र ने कहा, 'क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स, बिलियर्ड्स एंड स्नूकर, कैरम, टेनिस और टेबल टेनिस जैसे खेलों के फिलहाल 80 से ज्यादा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को इंडियन ऑयल अब नौकरी दे चुका है। इनमें क्रिकेटर रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, वसीम जाफर और आदित्य तारे, हॉकी खिलाड़ी वीआर रघुनाथ, अफ्फान यूसुफ, कोथाजीत सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप, सिकी रेड्डी, एथलीट अमिया मलिक और टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना सहित अनुभवी और उदीयमान खिलाड़ी शामिल हैं। अब हम वॉलीबॉल,कबड्डी, बास्केटबॉल, निशानेबाजी, तीरंदाजी, मुक्केबाजी जैसे नए खेलों में भारतीय खिलाडियों के नाम बनाने के चलते इनके खिलाडियों को अपनी सूची में शामिल कर उन्हें नौकरी देने और छात्रवृत्ति देने की योजना बना रहे हैं।’
 
इडियन ऑयल के स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2018 के मौके पर महापात्र ने कहा, 'हमारे खिलाडिय़ों ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में चार स्वर्ण पदक सहित 11 पदक जीते। हम देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अपने खिलाडियों को अपने यहां नौकरी में बिना बारी के प्रोन्नति देने के साथ नकद इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाने को मुस्तैद रहते हैं। क्रिकेटर रोहित शर्मा और पृथ्वी शॉ ,बैडमिंटन खिलाड़ी सिकी रेड्डी, मनिका बत्रा जैसे खिलाडिय़ों को जब हमने खेल में छात्रवृत्ति दी तब वे उदीयमान खिलाड़ी थे। आज ये चारों दुनिया के बेहतरीन स्टार के रूप में भारत और इंडियन ऑयल का नाम रोशन कर चुके हैं। ये सभी अब हमारे संस्थान में बड़े अधिकारी हैं। हम फिलहाल डेढ़ सौ खिलाडिय़ों को खेल के लिए छात्रवृत्ति दे रहें । अब हम 200 से 250 खिलाडिय़ों को छात्रवृत्ति देने की योजना करने बना रहे है। पहले हम खिलाडियों को मासिक छात्रवृत्ति नौ हजार रुपये देते थे और अब हम इसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की योजना है। खिलाडियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए चयन की उम्र 14 से 18 बरस की थी। अब हम इसे 13 से 19 बरस करने की योजना बना रहे हैं।  हम भारत की पैरांलपिक टीम को स्पॉन्सर कर चुके हैं। खिलाडिय़ों को छात्रवृत्ति हमारी सीएसआर पहल का हिस्सा है। हम खिलाड़ी को कम उम्र से तराश कर उसे बड़ा स्टार बनाने में मदद करने के साथ उसका सुरक्षित भविष्य भी निश्चित करते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें