फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान से चीन को सबक मिलेगा

Fri, 21 Jul 2017 09:11 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Amarujala Poll - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
गुरुवार को संसद में मानसून सत्र के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सीमा विवाद मसले पर चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने चीन को साफ तौर पर कहा था कि चीन को पहले डोकलाम से सेना हटानी पड़ेगी, तभी भारत अपनी सेना हटाए जाने पर विचार करेगा। 
विज्ञापन


बताते चलें कि चीनी मीडिया की ओर से बार-बार भारत को युद्ध की चेतावनी के देने के साथ डोकलाम से सेना हटाने के लिए कहा जा रहा है। चीन की सरकारी मीडिया का कहना है कि अगर भारत सिक्किम सीमा से अपनी सेना नहीं हटाता है तो उसे इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा ने चीन को संसद से कड़े शब्दों में संदेश दिया है। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दिए गए बयान से चीन को सबक मिलेगा?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 12,285 वोट मिले। इनमें 67.95 फीसदी (8348 वोट) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 27.6 फीसदी (3391 वोट) पाठकों ने माना कि संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दिए गए बयान से चीन को सबक नहीं मिलेगा। वहीं 4.44 फीसदी (546 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें