अमर उजाला पोल के जरिए इस बार पूछे गए सवाल 'क्या ईद के बाद भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर में युद्ध विराम खत्म कर देना चाहिए?' पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूछे गए सवाल पर 73.13% पाठकों को यही लगता है कि ईद के बाद भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर में युद्ध विराम खत्म कर देना चाहिए वहीं 26.87% युद्ध विराम खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं। इस सवाल पर कुल 3163 पाठकों ने भाग लिया जिससे लोगों की ये स्पष्ट राय सामने आई है। अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।