फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 78 फीसदी ने माना महापुरुषों के नाम पर होने वाली छुट्टियां बंद होनी चाहिए

Sun, 07 May 2017 06:17 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी राज्य के स्कूलों में महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि पर दी जा रही छुटि्टयों को रद्द करने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत राज्य के स्कूलों में सरकार 20-25 छुट्टियों को रद्द कर सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश सरकार ने महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि के नाम पर सभी छुट्टियों को और साथ ही 15 सार्वजनिक छुट्टियों को भी रद्द करने का फैसला किया था।  

हालांकि, लोग इस बात के समर्थन में हैं कि जयंती-पुण्यतिथि पर स्कूलों में दी जाने वाली छुट्टियों को रद्द कर देना चाहिए। इसी मुद्दे पर लोगों की राय जानने के लिए अमर उजाला ने पोल कराया। पोलों में लोगों से सवाल किया गया कि क्या आप मानते हैं कि महापुरुषों के नाम पर होने वाली छुट्टियां देशभर में बंद होनी चाहिए? इस सवाल पर लोगों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा   78.1% (8686) पाठकों का मानना है कि हापुरुषों के नाम पर होने वाली छुट्टियां देशभर में बंद होनी चाहिए। वहीं, 20.52% (2282) पाठक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इसके अलावा 1.38% (154) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 11122 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें