फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 77 फीसद लोगों ने कहा, सपा विधायकों के विरोध करने का तरीका गलत

Tue, 16 May 2017 08:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Amarujala Poll - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
17 वीं विधानसभा के गठन के बाद विधानमंडल का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। राज्यपाल के अभ‌िभाषण के बीच ही व‌िपक्ष ने पर्चे फेंके और हंगामा शुरू कर द‌िया।
विज्ञापन


मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा बल्कि व‌िपक्ष ने सदन में हंगामे के साथ सीट‌ियां बजाईं और वेल को घेरकर राज्यपाल पर कागज के गोले फेंके जाने लगे। राज्यपाल के बगल में खड़े मार्शल तख्ती से कागज के गोलों से ‌इस तरह बचाव करते नजर आए मानो ज‌ैसे टेन‌िस का मैच चल रहा हो। 

बता दें कि राज्यपाल अभ‌िभाषण में सूबे की नई नीत‌ियों की जानकारी देने की कोश‌िश कर रहे थे व‌िपक्ष ने उनकी आवाज दबाने की पूरी कोश‌िश की गई साथ ही गोले फेंकने के ल‌िए कागज भी छ‌िपाकर लाया गया था। सपा विधायकों के इस आचरण की कई लोगों ने आलोचना भी की और इसे लोकतंत्र के खिलाफ भी कहा गया।
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं सपा विधायकों का विरोध का यह तरीका पूरी तरह गलत था?'

पोल के जवाब में हमें कुल 11662 वोट मिले। इनमें 77.29 फीसदी (9014 वोट) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 21.08 फीसदी (2458 वोट) पाठकों ने इसका समर्थन  है। वहीं 1.63 फीसदी (190 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें