फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: शहबाज के पाक PM बनने से नहीं होगा भारत-पाक रिश्तों में सुधार

Sat, 29 Jul 2017 07:46 PM IST
amarujala.com- Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
पनामा पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य करार दिए जाने के बाद पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ होंगे। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज को पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री पद की कमान सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


नवाज इस समय पाकिस्तान के सबसे कद्दावर नेता हैं। उनका पाकिस्तान में सबसे अधिक असर पूरे पाकिस्तान पर रहा है। नवाज को अयोग्य ठहराने के बाद न सिर्फ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एम) में बल्कि अन्य विपक्षी दलों में भी उनके कद के आसपास भी पहुंचने वाला कोई नेता नहीं है। 

जाहिर तौर पर ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की लोकतांत्रिक व्यवस्था अंधकारमय होगी और सेना खुद को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने के मंसूबे में कामयाब होगी। ऐसी स्थिति में एक अस्थिर पाकिस्तान स्वाभाविक रूप से भारत की चिंता बढ़ाएगा। अब वर्तमान परिस्थिति भारत के लिए चुनौती भरी है। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या शहबाज शरीफ के पाकिस्तान का पीएम बनने से भारत-पाक के रिश्ते सुधरेंगे ?'

पोल के जवाब में हमें कुल 9739 वोट मिले। इनमें 12.35 फीसदी (1203 वोट) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 75.18 फीसदी (7322 वोट) पाठकों ने माना कि शहबाज के प्रधानमंत्री बनने से दोनों देशों के रिश्तों में कोई सुधार नहीं  होगा। वहीं 12.47 फीसदी (1214 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें