फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 54 फीसदी ने माना मोदी सरकार के तीन साल में आए 'अच्छे दिन'

Sat, 27 May 2017 07:53 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को तीन साल पूरे कर लिए। तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों गिनाते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कार्यकाल के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक कर जहां सेना ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति को दर्शाया। 
विज्ञापन


हमनें लकवाग्रस्त सरकार की जगह तीन साल के भीतर मजबूत सरकार दी। काले धन के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए नोटबंदी जैसा साहसिक फैसला लिया गया। शाह ने कहा कि तीन साल में सरकार ने वो किया जो बीते 70 सालों में नहीं हुआ।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'मोदी सरकार के तीन साल को देखकर क्या आपको लगता है कि वाकई अच्छे दिन आ गए हैं?' 
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 18596 वोट मिले। इनमें 53.86 फीसदी (10015) पाठकों ने माना कि मोदी सरकार में अच्छे दिन आ गए हैं, जबकि 41.93 फीसदी (7797) पाठकों ने माना कि अच्छे दिन अभी नहीं आए। वहीं 4.22 फीसदी (784) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें