देश और दुनिया में इंटरनेट और रोबोट टेक्नालॉजी का जितनी तेजी से विस्तार हो रहा है, उसका कैसा असर भविष्य की नौकरियों पर पड़ेगा? सबसे युवा आबादी वाले हमारे देश में क्या पहली नौकरी ज्वाइन करने वाले नवयुवक-नवयुवतियां बेसिक स्किल्स से लैस होते हैं? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे अमर उजाला एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव में। अमर उजाला अखबार और उसकी वेबसाइट amarujala.com की ओर से एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन दिल्ली के होटल कैलारिजस में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय संचार मंत्री व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे। कॉन्क्लेव में देश भर के प्रमुख कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कंपनियों के एचआर डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों के साथ भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं जो छात्रों के सामने आ रही समस्याओं से सीधे रू-ब-रू होंगे और इनका हल भी बताएंगे।
पढ़िए कार्यक्रम की लाइव अपडेट्स-
बता दें कि कॉन्क्लेव में दो सत्रों में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पहले सत्र में इंटरनेट के व्यापक प्रसार और नौकरियों पर उसके प्रभाव की चर्चा होगी। दूसरे सत्र में बेसिक स्किल्स को कॉलेज एजुकेशन के साथ जोड़ने के मसले पर विचार होगा। इस दौरान मौजूद श्रोता मंत्रियों से सवाल-जवाब में भी हिस्सा ले सकेंगे।