मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि गलत ढंग से तलाक लेने वाले का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बोर्ड ने तलाक के लिए कोड ऑफ कंडक्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि शरई मामले में कोई भी बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'पर्सनल लॉ बोर्ड की इस चेतावनी से क्या 3 तलाक़ के मामलों में कमी आएगी?'
पोल के जवाब में हमें कुल 6940 वोट मिले। इनमें 1.28% (89) लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 93.79% लोगों ने (6509) ने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी के बाद तीन तलाक़ के मामलों में कमी नहीं आएगी। वहीं 4.93% (342) पाठकों ने इस मुद्दे पर कह नहीं सकते विकल्प पर राय जाहिर की।