फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : 62 फीसदी ने कहा शिवपाल का नई पार्टी बनाना अखिलेश के लिए बड़ा झटका

Thu, 11 May 2017 07:02 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Amaruajla Poll - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी करारी हार के बाद सपा टूट के बिखर गई है। शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस नई पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। ज्यादातर पाठकों का मानना है कि शिवपाल के नई पार्टी के गठन के बाद इसका नुकसान अखिलेश कैंप को उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


यादव परिवार में बात बनने के बजाय बिगड़ती जा रही है। दो दिन पहले ही शिवपाल ने इटावा में अपने चचेरे भाई रामगोपाल यादव पर हमला बोला और उन्हें शकुनि तक कह डाला था। इससे ठीक चार दिन पहले मीडिया के सवालों और शिवपाल के बयानों से भड़क कर रामगोपाल ने कहा था कि शिवपाल यादव बेकार की बातें करते हैं। उन्होंने पार्टी का संविधान नहीं पढ़ा है। पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। शिवपाल तो अभी सदस्य तक भी नहीं बने हैं।  

बता दें कि शिवपाल ने अपने बहनोई डॉ. अजंट सिंह के घर मीडिया से मुलाकात कर अपना एक और बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए सेक्युलर मोर्चा बनाया जा रहा है। इसके अध्यक्ष नेताजी मुलायम सिंह यादव ही होंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी को सम्मान दिलाने और समाजवादियों को एक जुट करने के लिए ये मोर्चा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या शिवपाल यादव द्वारा नई पार्टी का गठन करना अखिलेश कैंप के लिए बड़ा झटका है?'
सवाल के जवाब में ज्यादातर पाठकों ने अपनी राय दी है कि शिवपाल यादव की ओर से नई पार्टी का गठन करना अखिलेश कैंप के लिए बड़ा झटका बताया है। पोल के जवाब में हमें कुल 11529 वोट मिले। इनमें 62.88% (7250) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 34.44% (3971) पाठकों ने कहा कि शिवपाल यादव द्वारा नई पार्टी का गठन करना अखिलेश कैंप के लिए बड़ा झटका है। वहीं 2.67% (308) पाठकों ने इस मुद्दे पर अपनी कोई राय जाहिर नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें