भारतीय तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव कर सकेगी। यह व्यवस्था देश के 5 शहरों में एक मई से शुरू होगी।
उदयपुर, पंजाब के चंडीगढ़ सहित देश के पांच शहरों में पेट्रोल-डीजल हर दिन अलग-अलग रेट पर मिलेगा। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय ने उदयपुर, चंडीगढ़, जमशेदपुर के अलावा पुडुचेरी और राजकोट को भी चुना है। इस योजना को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। इसके जरिए सरकार यह देखेगी की इस योजना में क्या क्या दिक्कत है।
इस मामले पर अमर उजाला डॉटकॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या आपको लगता है कि तेल कंपनियों का नया नियम आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है?
इस पोल के जवाब में हमें कुल 6986 वोट मिले जिसमें हां पर 69.04% (4823) वोट और अभी नहीं पर 24.96% (1744) वोट मिले जबकि कह नहीं सकते पर 6% (419) वोट मिले हैं।