फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: घाटी में 200 आतंकवादी, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मांगे 22 हजार अतिरिक्त जवान

Mon, 11 Jun 2018 04:11 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पूरे मार्ग में तैनात करने के लिए कम से कम साढ़े बाइस हजार अतिरिक्त अर्ध सैनिक बलों की मांग की है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने आज बताया कि पूरे यात्रा मार्ग में सुरक्षा के लिए तीर्थ यात्रियों के संचालन की उपग्रहों के जरिए निगरानी, जैमर लगाने, सीसीटीवी कैमरे और बुलेटप्रूफ बंकर, डॉग स्क्वायड की तैनाती जैसे उपाए किए जाएंगे। 

इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लागू करने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को शामिल किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने यात्रा मार्ग में तैनाती के लिए अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 225 कंपनियों की मांग की है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस दौरान उन्हें बताया गया कि तीर्थयात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई चरण की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। 

इस वर्ष कम से कम 40 हजार जवान तैनात किए जाने की उम्मीद है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक, कश्मीर घाटी में करीब 200 आतंकवादी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें