जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए गुजरात के पीड़ित परिवारों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मुआवजे की घोषणा की है।
सरकार ने हमले में मारे गए लोगों के लिए 10 लाख रुपए और घायलों को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। हमले में घायल हुए यात्रियों और मारे गए श्रद्धालुओं के शवों को वायुसेना के विशेष विमान से सूरत पहुंचाया गया है।
People from Gujarat who have lost lives will get Rs 10 lakh each from Gujarat Govt, injured to be given Rs 2 lakh: Vijay Rupani,Gujarat CM pic.twitter.com/fUOWmL4Hwd
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
सीएम ने कहा कि 'आतंकियों की फायरिंग मैं बस ड्राइवर सलीम की बहादुरी के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करता हूं, और उन्हें वीरता पुरस्कार देने की मांग भी करता हूं।
Mortal remains of #AmarnathYatra pilgrims who lost their lives, brought to Surat, Gujarat. Injured persons have also been brought pic.twitter.com/Ni2aCiwXBp
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
बता देें कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। आतंकियों ने श्रृद्धालुओं के अलावा सुरक्षाबलों के काफिले को भी निशाना बनाया। आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस के काफिले के बाद अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर फायरिंग की गई है।
आतंकियों द्वारा ये हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ जब आतंकियों द्वारा अनंतनाग में आतंकियों द्वारा पुलिस की एक नाका पार्टी पर हमला किया गया। इस हमले के बाद भागते हुए आतंकियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की।
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बस श्राइन बोर्ड के साथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं की गई थी। सूत्रों के अनुसार बस गुजरात के नंबर पर पंजीकृत थी।
हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत इस तरह के कायराना हमलों और नफरत फैलाने वालों के आगे नहीं झुकेगा।