फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली बोले- कल करेंगे टीम इंडिया के कोच की घोषणा

Tue, 11 Jul 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Sourav Ganguly, virat kohli
विज्ञापन
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया के नए कोच के नाम का ऐलान कप्तान विराट कोहली से परामर्श करने के बाद बुधवार किया जाएगा।   गांगुली ने आगे कहा कि वह बुधवार को इस बारे में बीसीसीआई प्रशासक समिति के अध्यक्ष विनोद राय से भी बात करेंगे फिर उसके बाद कोच के नाम का ऐलान करेंगे। 
विज्ञापन
He (Virat Kohli) will be consulted on coach selection: Sourav Ganguly pic.twitter.com/GPKsmqel4c — ANI (@ANI_news) 11 July 2017   Will speak to Vinod Rai as what was decided yesterday was with permission: Sourav Ganguly on COA's directive to announce coach today pic.twitter.com/abt5pC5kKr — ANI (@ANI_news) 11 July 2017
गांगुली ने कोच के नाम पर साफ शब्दों में कहा कि वह बुधवार को कप्तान कोहली और विनोद राय से बात करने के बाद कल कोच की घोषणा करेंगे। विराट से दोबारा बात करने का सीधा सा मतलब यह निकाला जा सकता है कि रवि शास्त्री के नाम पर समिति में सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि सोमवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में इंटरव्यू की प्रक्रिया भी खत्म तो हो चुकी है। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी(सीएसी) ने 5 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे। वहीं इस पूरी चयन प्रक्रिया से पहले यह माना जा रहा था कि कप्तान कोहली की पहली पसंद रवि शास्त्री कोच पद की दौड़ में सबसे आगे थे लेकिन अब विरेंद्र सहवाग को टीम का कोच चुनने की ज्यादा उम्मीद बताई जा रही है। 

गौरतलब है कि इससे पहले सौरव गांगुली ने कोच चयन प्रक्रिया से विराट के दूर रहने की प्रशंसा की थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि विराट ने कोच चयन के मामले में बिल्कुल रूचि नहीं दिखाई और न ही कोई दखल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें