फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Capital Issue: दिल्ली में जमा हुए अमरावती के किसान, तीन राजधानी बनाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2022 10:11 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंध्र प्रदेश के किसानों के विरोध प्रदर्शन में टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला, के. राममोहन नायडू, बसपा सांसद दानिश अली और राज्य की सत्तारूढ़ वाईआरएस कांग्रेस के असंतुष्ट सांसद रघु रामकृष्ण राजू भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Amaravati farmers protest - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के किसान राज्य की तीन राजधानी बनाने के खिलाफ अब दिल्ली में लामबंद हो रहे हैं। अमरावती परिरक्षण समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे हैं। इन किसानों ने शनिवार को आंध्र प्रदेश सरकार के तीन राजधानियां बनाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई दलों के सांसद भी प्रदर्शन में शामिल हुए और किसानों का समर्थन किया।  प्रदर्शनकारी किसान हाथों में तख्तियां और हल लिए थे। किसानों की मांग है कि अमरावती को ही राज्य की एकमात्र राजधानी होनी चाहिए, जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 2014 में फैसला किया था।

विज्ञापन


दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों के प्रदर्शन में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद जयदेव गल्ला, के. राममोहन नायडू, बसपा सांसद दानिश अली और राज्य की सत्तारूढ़ वाईआरएस कांग्रेस के असंतुष्ट सांसद रघु रामकृष्ण राजू भी शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने भी किसानों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। किसानों के प्रदर्शन में सीपीआई के सचिव डी राजा और राज्यसभा सदस्य संतोष कुमार शामिल हुए।

वाईआरएस कांग्रेस के सांसद राजू ने कहा कि किसान चाहते हैं कि सरकार अपनी पहले की प्रतिबद्धता का सम्मान करे। उनकी जमीन अमरावती में राजधानी विकसित करने के नाम पर ली गई है, लेकिन अब सरकार पीछे हट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें