फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खास पहल 'स्वस्थ धरा खेत हरा' शुरू, बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने पहुंचे किसान

Sun, 30 Dec 2018 10:15 AM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में पंजीकरण करवाते किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश के अन्नदाता किसानों की मदद के लिए अमर उजाला ने एक नई पहल की है। अमर उजाला किसानों के लिए खास पुस्तिका निकाल रहा है जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़ी सरकार की योजनाओं का लेखा- जोखा बताया जाएगा। पुस्तिका का नाम है- स्वस्थ धरा, खेत हरा। पुस्तिका का अनावरण केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह अब से कुछ ही देर में करेंगे। 
विज्ञापन


सिम्पोजियम हॉल, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा रोड, नई दिल्ली  में चल रहे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। खेती किसानी से जुड़ी अपनी समस्या लेकर किसान यहां पहुंच रहे हैं और अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। 

स्वस्थ धरा, खेत हरा पुस्तिका का उद्देश्य किसान भाइयों को सरकार की योजनाओं और खेती से जुड़े तमाम पहलुओं को सरल भाषा में समझाना है। इसमें सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र में जारी की गई विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को संक्षेप में बताया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

इस पुस्तक का विमोचन अब से कुछ ही देर में एक खास कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। कार्यक्रम ए पी शिंदे सिम्पोजियम हॉल, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा रोड, नई दिल्ली में शुरू हो गया है। इसमें कई विशेषज्ञ शिरकत करेंगे और जानकारियां साझा करेंगे जिससे किसानों के जीवन में गुणात्मक सुधार आए। 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें