फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayi Umar Ki Nayi Fasal 2025: युवाओं के लिए अमर उजाला की शानदार पहल, कहानी लिखें.. किताब का हिस्सा बनें; जानिए

Sat, 19 Jul 2025 05:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला आपके लिए कहानी प्रतियोगिता नई उमर की नई फसल-2025 के जरिये शानदार अवसर मुहैया करा रहा है। इसमें प्रविष्टियां 20 जुलाई से भेजी जा सकती हैं। आवेदन की आखिरी तारीख पांच अगस्त है। शर्त बस इतनी है कि आपकी उम्र 18 से 27 के बीच होनी चाहिए और रचना मौलिक हो।
विज्ञापन
युवाओं के लिए अमर उजाला की शानदार पहल, कहानी लिखें.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके दिल में कोई कहानी है, मन में कोई रचनाकार कुलांचे मार रहा है, तो झिझकिये मत। कलम उठाइये और उसे कागज पर उतार दीजिये। आपकी कलम से निकली अनूठी कहानी अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन से प्रकाशित होने वाली एक अमूल्य किताब का हिस्सा बन सकती है।

विज्ञापन


प्रविष्टियां 20 जुलाई से भेजी जा सकती हैं
अमर उजाला आपके लिए कहानी प्रतियोगिता नई उमर की नई फसल-2025 के जरिये शानदार अवसर मुहैया करा रहा है। इसमें प्रविष्टियां 20 जुलाई से भेजी जा सकती हैं। आवेदन की आखिरी तारीख पांच अगस्त है। शर्त बस इतनी है कि आपकी उम्र 18 से 27 के बीच होनी चाहिए और रचना मौलिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल से करें आवेदन : मौलिक व अप्रकाशित हों कहानियां

  • कहानी की शब्द सीमा 2000 से 2500 शब्द के बीच होनी चाहिए।
  • कहानियां मौलिक और अप्रकाशित हों। कहानियों का चयन निर्णायक मंडल करेगा।
  • चयनित 25 कहानियों के एक संकलन का प्रकाशन पेंगुइन स्वदेश करेगा, जिसमें लेखकों का परिचय भी रहेगा।
  • प्रकाशित रचनाकारों को प्रकाशक की ओर से रॉयल्टी मिलेगी और अमर उजाला की ओर से सम्मान-पत्र दिया जाएगा।
  • लिखने के लिए विषय कुछ भी हो सकता है, मसलन...समाज, जीवन, रिश्ते, कॉलेज लाइफ, रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, फंतासी, मिथक, साइंस फिक्शन, इतिहास, कोई चरित्र, कोई संवेदना, कोई घटना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें