देश के लिए बनाई जाने वाली नीतियों और उठाए गए कदमों पर अपनी बात रखने के लिए पाठकों को अमर उजाला की ओर से एक बड़ा प्लेटफार्म दिया जा रहा है। दरअसल, देहरादून में होने वाले अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018 कार्यक्रम से पहले पाठक लगातार सवाल पूछ रहे हैं। एक पाठक दीपक द्विवेदी ने फिल्म पद्मावती पर अपना सवाल रखते हुए लिखा, उत्तराखंड सरकार फिल्म पद्मावती के विरोध में थी,अभी भी है क्या और अगर है तो उससे राजनीतिक मुद्दा माना जाता या राष्ट्र की मर्यादा की रक्षा के लिये है।
वहीं पंकज पंत नाम के पाठक ने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। पकंज ने लिखा कि मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ये सवाल है की इतनी सारी धनराशि खर्च करने के पहाड़ से लोग शिक्षा और स्वास्थ्य की मूलभूत कमी के चलते लगतार पलायन कर रहे हैं .सरकार पहाङ से पलायन रोकने की दिशा मैं क्या कदम उठा रही है? रोजगार के क्या साधन उपलब्ध करा रही है युवा वर्ग को?
गौरतलब है कि आगामी 8 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने वाले 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल होकर आम जनता और उनसे जुड़े सवालों से रूबरू होंगी।
देहरादून के होटल सरोवर पोर्टिको में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल, केके मेनन, बॉक्सर अखिल कुमार, शूटर जसपाल राणा, मेक माइ ट्रिप के सीनियर वाइस प्रजीडेंट दीपक रावत, एचसीएल के पूर्व सीईओ विनीत नायर, प्रजीडियम की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता और आदित्य बिड़ला ग्रुप के शीर्ष अधिकारी के सेंधिल नाथन शामिल रहेंगे। तो देर किस बात की है, आप भी लिख डालिए अपना सवाल जो है आपके मन में, हम उसे पहुंचाएंगे मुकाम तक।
यहां पढ़ें पाठकों की ओर से किए जा रहे
सवाल...