फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018: पाठकों ने कमीशनखोरी पर उठाए सवाल

Sun, 07 Jan 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए आबंटित राशि में 30-40 फीसदी कमीशनखोरी चल रही है..सरकार मूकदर्शक क्यों बनी है? ऑल वेदर रोड के अंतर्गत जो घरेलू और कमर्शियल रेट हैं, उन घरेलू रेट को कमर्शियल रेट के बराबर किया जाए क्योंकि इनके मध्य बहुत बड़ा अंतर है..कुछ ऐसे ही सवालों और निवेदन के साथ पाठक और आमजन तैयार हैं देहरादून में होने वाले 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' कार्यक्रम के लिए। जिसमें एक मंच पर ही राजनीति के साथ-साथ व्यापार, सिनेमा सहित कई अन्य क्षेत्रों की दिग्‍गज हस्तियों के जुटने की खबर के साथ ही सवालों की झड़ी भी लगनी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


लोग तमाम सवालों के साथ इंतजार कर रहे हैं उस लम्हे का जहां कई दिग्‍गज उनसे रूबरू होंगे और जवाब देंगे उनके सवालों का। ऐसे ही कुछ चुनिंदा सवालों से हम आपको यहां रूबरू करा रहे हैं। हमारे पाठकों ने कई मुद्दों पर बेवाकी से अपने सवाल पूछे हैं। हमारे पाठक हेम कपिल ने पूछा है कि उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए आबंटित राशि में 30-40 फीसदी कमीशनखोरी चल रही है। इस कमीशनखोरी का असर आम जनता पर पड़ रहा है।  उनका कहना है कि सरकार में बैठे लोग भी इस बात को जानते हैं फिर भी सरकार मूकदर्शक क्यों बनी है?

हमारे एक और पाठक गोविंद सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी से मेरा निवेदन है कि ऑल वेदर रोड के अंतर्गत जो घरेलू और कमर्शियल रेट हैं, उन घरेलू रेट को कमर्शियल रेट के बराबर किया जाए क्योंकि इनके मध्य बहुत बड़ा अंतर है, जबकि घरेलू में ज्यादा खर्च आता है इसलिए घरेलू मकान का रेट बढ़ाया जाए जो इस समय के सबसे बड़े विकट समस्या ऑल वेदर रोड के प्रभावितों को आ रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है  कि आगामी 8 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने वाले 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्‍गज हस्तियां शामिल होकर आम जनता और उनसे जुड़े सवालों से रूबरू होंगी। देहरादून के होटल सरोवर पोर्टिको में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्‍ण, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल, केके मेनन, बॉक्सर अखिल कुमार, शूटर जसपाल राणा, मेक माइ ट्रिप के सीनियर वाइस प्रजीडेंट दीपक रावत, एचसीएल के पूर्व सीईओ विनीत नायर, प्रजीडियम की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता और आदित्य बिड़ला ग्रुप के शीर्ष अधिकारी के सेंधिल नाथन शामिल रहेंगे। तो देर किस बात की है, आप भी लिख डालिए अपना सवाल जो है आपके मन में, हम उसे पहुंचाएंगे मुकाम तक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें