भगोड़े शराब व्यवसायी विजय माल्या और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बहस छिड़ी हुई है। भाजपा और सरकार जहां जेटली का बचाव करते नजर आ रही हैं वहीं कांग्रेस, अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है।
इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने 'क्या सरकार भगोड़े विजय माल्या को ब्रिटेन से वापस लाने में सफल हो पाएगी?' शीर्षक से पोल कराया। जिसमें 51.54 फीसदी लोगों (2,261 वोट) ने कहा कि हां भारत सरकार भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन से वापस लाने में सफल हो जाएगी, जबकि 48.46 फीसदी लोगों (2,126 वोट) ने कहा कि सरकार भगोड़े विजय माल्या को ब्रिटेन से वापस लाने में सफल हो नहीं पाएगी।