चंदौली से सांसद व मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। गौरतलब है कि अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य थे लेकिन प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी को नए अध्यक्ष की जरूरत थी।
पढ़ें: यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष ने बताई अपनी प्राथमिकता, ये हैं उनकी बड़ी चुनौतियां
डा. महेंद्र नाथ पांडेय के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पार्टी को आगे ले जाएंगे।
इसी पर अमर उजाला ने पोल में इस बार अपने पाठकों से सवाल किया था कि महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष बनाने पर क्या आलाकमान के इस फैसले से पार्टी की यूपी में पकड़ और मजबूत होगी?
इस सवाल पर हमारे पाठकों के तकरीबन दस हजार वोट आए हैं। पाठकों के वोट से हमे इस सवाल पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बता दें कि 47.75 प्रतिशत ( 4858) लोगों का मानना है कि महेंद्र नाथ पांडेय के यूपी में आने से पार्टी मजबूती पकड़ेगी।
पढ़ें: महेंद्र को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने यूपी में खेला ब्राह्मण कार्ड, जानें- उनसे जुड़ी खास बातें
तो 45.13 (4592) प्रतिशत लोगों ने माना है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए महेंद्र नाथ के आने से पार्टी को कोई मजबूती नहीं मिलने वाली है। वहीं, इन वोटों में 7.12 प्रतिशत यानि 724 वोट उन लोगों के आए हैं जिन्होंने इस सवाल पर अपनी कोई राय नहीं रखी है।