फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: नॉर्थ कोरिया अब भी शांति की राह पर नहीं चलेगा

Wed, 09 May 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने मंगलवार (9 मई) को चीन के डालियान में मुलाकात की। इस मुलाकात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को किम से मिलने के लिए बधाई देते हुए कहा है कि इससे उत्तर कोरिया के प्रति दुनिया का विश्वास बढ़ेगा।  

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात जून में सिंगापुर में हो सकती है। दक्षिण कोरिया के अखबार चोसुन इल्बो ने सोमवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया था। ट्रंप ने भी पिछले हफ्ते अमेरिका में रैली के दौरान कहा था कि किम से उनकी मुलाकात की जगह और तारीख तय हो गई है। हम जल्द इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने नहीं दी थी। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या नॉर्थ कोरिया वाकई सुधर गया है और अब शांति की राह पर चलेगा?'

पोल के जवाब में हमें कुल 2,627 वोट मिले। इनमें 31.33 फीसदी (823 वोट) पाठकों ने माना कि नॉर्थ कोरिया वाकई सुधर गया है और वह अब शांति की राह पर चलेगा, जबकि 68.67 फीसदी (1,804 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि नॉर्थ कोरिया अब भी शांति की राह पर नहीं चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें