फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: गुजरात चुनाव के प्रदर्शन को 2019 में भी दोहरा सकती है कांग्रेस

Sun, 24 Dec 2017 07:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amar ujala Poll
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव में हार के बाद शनिवार को अहमदाबाद पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा था कि गुजरात की जनता ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। उन्होने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप चुनाव बहुत अच्छे से लड़े हैं। इसके साथ राहुल ने चुनाव प्रचार के दौरान हुई कुछ गलतियों को भी स्वीकार किया। 
विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में इसबार एक नई लीडरशिप तैयार हुई है और ये लीडरशिप अगले चुनाव में गुजरात की सरकार को चलाएगी। इस चुनाव में 90 फीसदी लोग हमारे साथ थे और  बस 5-10 फीसदी लोग हमारे साथ नहीं थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेगी। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को 2019 के आम चुनाव में दोहराएगी?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 10,173 वोट मिले। इनमें 62.51 फीसदी (6,359 वोट) पाठकों ने माना कि कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को 2019 के आम चुनाव में भी दोहराएगी, जबकि 31.65 फीसदी (3,220 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस गुजरात चुनाव के प्रदर्शन को 2019 के लोकसभा चुनाव में जारी नहीं रख पाएगी।  वहीं 5.84 फीसदी (594 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें