फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: गोवा के मंत्री द्वारा उत्तर भारतीयों पर दिया गया बयान गलत 

Sun, 11 Feb 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
विज्ञापन

गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई ने शनिवार (10 जनवरी) को उत्तर भारतीयों पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उत्तर भारतीय गोवा को दूसरा हरियाणा बना रहे हैं और ऐसे लोग यहां आकर गंदगी फैलाते हैं। हम गोवा को दूसरा गुरुग्राम नहीं बनने देंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने यहां तक कहा था कि उत्तर भारत लोग गोवा की हालत के लिए जिम्मेदार हैं। सरदेसाई ने ये बातें गोवा बिज फेस्ट में कहीं थी। विजय सरदेसाई कहा था कि नॉर्थ इंडियन यहां के माहौल के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं, जिसका प्रभाव यहां की साफ-सुथरी व्यवस्था पर पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने आज अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन वह अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए किसी तरह की माफी नहीं मांगेगे।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई द्वारा 'उत्‍तर भारतीयों' को गंदगी फैलाने वाले बयान से सहमत हैं?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 1,978 वोट मिले। इनमें 72.45 फीसदी (1,433 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए माना कि गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई द्वारा उत्‍तर भारतीयों पर दिया गया बयान गलत है, जबकि 27.55 फीसदी (545 वोट) पाठकों ने कहा कि गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई द्वारा उत्‍तर भारतीयों पर दिए गए बयान से सहमति जताई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें