आस्था और धर्म के नाम पर निकाली जाने वाली कांवड़ यात्राओं के दौरान हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। धार्मिक आयोजन हिंसा में तब्दील होते नजर आएं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कांवड़ियों ने जमकर उत्पात किया।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या धार्मिक कांवड़यात्रा के दौरान हिंसा करना सही है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 4386 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 10.74 फीसदी (471 वोट) पाठकों ने माना कि धार्मिक कांवड़यात्रा के दौरान हिंसा करना सही। जबकि 89.26 फीसदी (3915 वोट) पाठकों ने माना कि धार्मिक कांवड़यात्रा के दौरान हिंसा करना सही नहीं।