फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : विजय माल्या की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचारियों को जाएगा कड़ा संदेश

Mon, 10 Dec 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने का रास्ता आसान हो गया है। लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने सोमवार को माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। भारत सरकार काफी समय से माल्या को वापस देश लाने का प्रयास कर रही है। माल्या के प्रत्यर्पण के बाद उम्मीद जगी है कि इस कार्रवाई के बाद से अन्य भ्रष्टाचारी भी कार्रवाई की जद में आ सकेंगे। 

विज्ञापन


इसी को लेकर हमने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि क्या विजय माल्या की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचारियों को कड़ा संदेश जाएगा? इसके जवाब में कुल 4594 वोट पड़े। इनमें से 80.82 प्रतिशत लोगों का मानना है कि विजय माल्या के खिलाफ कार्रवाई के बाद अन्य भ्रष्टाचारियों को इससे एक कड़ा संदेश जाएगा। वहीं, कुल 19.18 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें