लोकसभा चुनाव 2019 में होने हैं। इस बार का चुनाव भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के बीच होना है। भाजपा को चुनौती देने के लिए सभी राजनीतिक दल लामबंद हो रहे हैं। लेकिन, इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने सम्मानजनक सीटें न दिए जाने पर महागठबंधन से हटने का इशारा किया। अगर ऐसा होता है तो राजनीतिक उथल-पुथल और बढ़ेगी, और इसका विशेष असर भी पड़ेगा।
इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने 'क्या बिना मायावती के विपक्ष का महागठबंधन सफल होगा?' विषय पर ऑनलाइन पोल कराया। पोल के नतीजे बताते हैं कि 33.98 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मायावती के बिना भी गठबंधन सफल हो सकता है। वहीं, 66.02 प्रतिशत लोगों का मानना है कि बिना बसपा सुप्रीमो के कठबंधन की नैया पार नहीं लग सकेगी।