फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: पाक से सीधी जंग ही शहीद के साथ हुई बर्बरता का जवाब

Sun, 30 Oct 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
1999 में हुए कारगिल युद्ध के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने अपनी बर्बरता और अमानवीयता का परिचय दिया। एलओसी पर मचैल सेक्टर में शुक्रवार की रात बैट हमले में एक भारतीय जवान के शहीद होने के बाद उसके शव के साथ बर्बरता की गई। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार मुठभेड़ में जवान के शहीद होने के बाद आतंकियों ने पीओके में भागने से पहले शहीद के शव को क्षत-विक्षत कर दिया। पाक सेना की इस अमानवीय करतूत का जवाब देना जरूरी है। शहीद के साथ हुई बर्बरता का जवाब क्या होना चाहिए, इस पर अमर उजाला ने पोल कराया। पाठकों से सवाल पूछा गया कि भारतीय सेना के जवान के साथ पाकिस्तान की बर्बरता का जवाब हमें कैसे देना चाहिए? 
विज्ञापन


इस सवाल पर लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दीं। सबसे ज्यादा 54.26 फीसदी (1784) पाठकों ने कहा कि पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा, इसलिए सीधी जंग होनी चाहिए। 26.55 फीसदी (873) पाठकों ने सुझाव दिया कि एक और सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। वहीं, 19.19 फीसदी (631) पाठकों की राय रही कि बॉर्डर सील कर देना चाहिए। पोल में कुल 3288 पाठकों ने हिस्सा लिया। 

देखा जाए तो सीमा पर आए दिन पाक एक न एक नापाक हरकत कर जंग के लिए उकसा रहा है। लेकिन भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। भारत अपने पड़ोसियों से चैन और अमन की उम्मीद करता है। लेकिन यह भी सही है कि इसके लिए हम अपने जवानों की कुर्बानी नहीं देते रहेंगे। अब वक्त आ गया है कि पाक को उसकी हरकतों का माकूल जवाब दिया जाए। पीएम मोदी को चाहिए कि वह शहीदों के बलिदान को ऐसे ही न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें