फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः आतंकवाद के खिलाफ सरकार के काम पर्याप्त नहीं

Wed, 12 Jul 2017 08:49 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
17 साल पुरानी बात है। साल 2000 में पहलगाम बेस कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 30 लोगों की मौत हुई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। उस समय केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी। अभी पुराने जख्म भरे भी नहीं थे कि आतंकियों ने फिर से नए जख्म दे दिए।
विज्ञापन


सोमवार रात गुजरात से आई एक बस को निशाना बनाकर आतंकियों ने फायरिंग की जिसमें 6 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। इसको लेकर अमर उजाला ने अपने पोल में पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा किया जा रहा काम पर्याप्त है?'

अमर उजाला पोल में कुल 13351 पाठकों ने हिस्सा लिया। पोल में 3138 पाठकों यानि कि 23.5 फीसदी ने माना कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा किया जा रहा काम पर्याप्त है। 3138 पाठकों ने हां में जवाब दिया। वहीं 9816 यानि कि 73.52%  पाठकों का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा किया जा रहा काम पर्याप्त नहीं है।   397 पाठकों (2.97%) ने हां या नहीं किसी विकल्प को नहीं चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें