देश में सड़कों के गड्ढे आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं। गुरुवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान चिंता जताई थी। साल 2013-2017 के बीच सड़कों पर गड्ढों के कारण 14,926 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सवाल यह उठता है कि इन गड्ढों के लिए असल में जिम्मेदार कौन है? कोई इसमें राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई निर्माण एजेंसियों को।
इसी को लेकर हमने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि गड्ढों से भरी खराब सड़कों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार कौन है? इसके जवाब में कुल 4232 वोट पड़े। इसमें 65.12 फीसद लोगों का मानना है कि इन हालात के लिए राज्य सरकारें ही जिम्मेदार हैं वहीं, 32.029 फीसद लोगों ने इसके लिए निर्माण एजेंसियों को जिम्मेदार माना और 2.79 पीसद लोगों का मानना है कि गड्ढों के लिए इन दोनों में कोई जिम्मेदार नहीं है।