फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार बना लिया गया है

Fri, 31 Aug 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सोशल मीडिया साइटों जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर यह खबर चल रही है कि दो सितंबर से अगले छ: दिनों तक के लिए देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


इन संदेशों में यह चेतावनी भी दी जा रही है कि बैंकों के बंद होने से एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है, इसलिए पहले ही जरुरत भर का कैश निकालकर रख लें। जन्माष्टमी जैसे त्योहार आने से लोगों के मन में इससे डर भी पैदा हो जाता है। लेकिन यह खबर महज एक अफवाह है और इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार बना लिया गया है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 3969 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 90.22 फीसदी (3581 वोट) पाठकों ने माना कि सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार बना लिया गया है। जबकि 9.78 फीसदी (388 वोट) पाठकों ने माना कि सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का हथियार नहीं बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें