फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 'रईस' के प्रमोशन के दौरान फैन की मौत के लिए शाहरुख का 'स्टंट' जिम्मेदार

Wed, 25 Jan 2017 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म रईस के प्रोमोशन के लिए मुंबई से ट्रेन के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके चाहने वालों का स्टेशन पर तांता लग गया। हालात ऐसे हो गए कि भीड़ बेकाबू हो गई कि इस वजह से एक फैन की मौत हो गई।
विज्ञापन


अक्सर ऐसा होता है कि शाहरुख को अपने सामने देख फैन काबू नहीं रख पाते और हादसे का शिकार हो जाता है और इसी बात का अमर उजाला के पोल में जिक्र भी किया गया। पोल में मुद्दा उठाते हुए सवाल किया गया कि रईस के प्रमोशन के दौरान हुई मौत का जिम्मेदार कौन? क्या इस हादसे के लिए शाहरुख का प्रमोश्नल स्टंट जिम्मेदार था या सरकार की अनदेखी। या फिर प्रशंसकों के अति उत्साह की वजह से एक व्यक्ति की जान गई।

सबसे अधिक 53.88 फीसदी (3,805) पाठकों ने माना कि शाहरुख का प्रमोश्नल स्टंट ही इस बड़े हादसे के लिए जिम्मेदार है। 31.92 फीसदी (2,254) पाठकों की नजर में प्रशंसकों का अति उत्साह इसका कारण है, वहीं 14.20 फीसदी (1,003) पाठकों ने सरकार की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया। कुल पोल में 7,062 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें