खादी ग्रामोद्योग हर साल अपना कैलेंडर जारी करता है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो किसी के गले नहीं उतर रहा है। इस बार खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर नदारद है और उनकी जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर कैलेंडर में चस्पा है।
तस्वीर में पीएम मोदी चरखा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले गांधी जी कैलेंडर में चरखा चलाते हुए दिखाई देते थे। कैलेंडर में पीएम की तस्वीर देखते ही खादी ग्रामोद्योग आयोग के ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी भौचक रह गए।
इस मामले पर हमने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में गांधी की जगह पीएम मोदी की फोटो लगाना सही है? इस सवाल पर कुल 10055 पाठकों ने अपना मत दिया, जिसमें से 5408 पाठकों ( 53.78% ) ने गांधी की तस्वीर की जगह मोदी की तस्वीर लगाने को गलत बताया। जबकि 4457 पाठकों (44.33%) ने गांधी जी की जगह मोदी की फोटो को लगाना सही बताया। इसके अलावा केवल 190 पाठकों ( 1.89% ) ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।