फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: भाई-बहन की जोड़ी उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजे का चुनावी समीकरण बिगाड़ेगी

Tue, 12 Feb 2019 08:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी को देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। प्रियंका ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। लखनऊ में जगह-जगह प्रियंका गांधी के स्वागत में पोस्टर लगे थे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कहीं फूलों की बारिश कर, तो कहीं मालाओं के साथ प्रियंका-राहुल गांधी और अन्य नेताओं का स्वागत किया। 

विज्ञापन

 
प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक गया। इस दौरान 30 जगहों पर प्रियंका गांधी का काफिला रुका। 15 किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे थे। एक जगह किसी आइसक्रीम वाले ने कोन उछाला, तो प्रियंका ने कैच कर राहुल गांधी को थमाया। 
 
पूरे रोड शो के दौरान प्रियंका कहीं कुछ नहीं बोलीं, केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो बार बोले। एक बार रोड शो के दौरान और फिर रोड शो खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में। उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा कि प्रधानमंत्री ने राफेल डील में रक्षा मंत्रालय के समानांतर सौदेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में हर रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार हुआ।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या भाई-बहन की जोड़ी उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजे का चुनावी समीकरण बिगाड़ेगी?

पोल के जवाब में हमें कुल 5643 वोट मिले। इनमें 63.19 फीसदी (3566 वोट) पाठकों ने माना कि भाई-बहन की जोड़ी उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजे का चुनावी समीकरण बिगाड़ेगी, जबकि 36.81 फीसदी (2077 वोट) पाठकों ने माना कि भाई-बहन की जोड़ी उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजे का चुनावी समीकरण नहीं बिगाड़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें