फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 62.75 % ने माना प्रियंका सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने जा रही हैं

Tue, 24 Jan 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की ओर से गठबंधन को मूर्त रूप देने में प्रियंका गांधी ने अहम रोल निभाया। प्रियंका के राजनीति में सक्रिय रूप से आने की अटकलें हमेशा बनी रहती हैं। प्रियंका की इस सक्रियता के साथ ही इस बात की अटकलें भी तेज हो गई कि जल्द ही प्रियंका सक्रिय राजनीति में आने वाली हैं। कुछ लोगों ने तो उनकी इस भूमिका को सक्रिय राजनीति की शुरूआत मान लिया। हालांकि कांग्रेस अभी खुलकर इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला डॉटकॉम ने कराया ऑनालाइन पोल।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की उम्मीद न के बराबर रह गई थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने खुद मोर्चा संभालते हुए सपा नेताओं से बातचीत की। 

प्रियंका के इन्‍हीं प्रयासों पर अमर उजाला ने पोल में सवाल पूछा कि "क्या प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने जा रही हैं?" इस मुद्दे पर सबसे अधिक 62.75 फीसदी (4,472) पाठकों ने माना कि प्रियंका को सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने जा रही हैं।
विज्ञापन


जबकि 28.96 फीसदी (2,064) पाठकों का मानना है कि ऐसा कुछ नहीं है। वहीं, 8.29 फीसदी (591) पाठक इस मुद्दे पर असमंजस में रहे।पोल में कुल 7,127 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें