फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: राजनीति में आने वाले टीवी एक्टर्स पर प्रकाश राज का बयान सही

Mon, 13 Nov 2017 09:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर प्रकाश राज ने कहा कि अभिनेताओं का राजनीति में आना किसी त्रासदी से कम नहीं। कुछ ही देर में एक्टर प्रकाश राज का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था जिसके बाद एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी। प्रकाश राज का साफ कहना था कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर अपने अंदाज में पेश किया गया।
विज्ञापन


अपने पोस्ट में प्रकाश राज ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि, 'देखिए किस तरह आपकी बातों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है। मैंने एक्टर्स को स्पष्ट उद्देश्य और देश की समस्याओं को समझकर आगे आने की बात कही थी। एक्टर्स की फैन फॉलोइंग होती है, लोगों को भी फैंस की तरह नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक की तरह वोट देना चाहिए'।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'राजनीति में आने वाले टीवी एक्टर्स पर प्रकाश राज के बयान से क्या आप सहमत हैं? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
विज्ञापन


कुल 5088 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 55.31 फीसदी (2814 वोट) पाठकों ने माना कि राजनीति में आने वाले टीवी एक्टर्स पर प्रकाश राज के बयान से वह सहमत हैं। जबकि 38.95 फीसदी पाठक (1982 वोट) लोगों का कहना है कि इस बयान से वह सहमत नहीं हैं। वहीं, 5.74 फीसदी (292 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें